आधी रात को नींबू मांगने महिला के घर पहुंचा CISF जवान, हाई कोर्ट ने जमकर फटकारा
CISF के जवान अरविंद कुमार पर आरोप है कि 19 और 20 अप्रैल 2021 के बीच की रात उसने अपने क्वार्टर के पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया। वो भी सिर्फ नींबू मांगने के लिए।
CISF के जवान अरविंद कुमार पर आरोप है कि 19 और 20 अप्रैल 2021 के बीच की रात उसने अपने क्वार्टर के पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया। वो भी सिर्फ नींबू मांगने के लिए।
दिल्ली मेट्रो के दोनों नए कॉरिडोर्स के निर्माण पर 8399 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें केंद्र सरकार 4,309 करोड़ रुपये प्रदान करेगी जबकि शेष राशि दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों से प्राप्त की जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम सीएए पर कोई समझौता नहीं करने वाले हैं, इसे वापस नहीं लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है उसे पूरा करने का काम भी करती है।
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 25 और भारतीय तट रक्षक बल के लिए 09 यानी कुल 34 उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव एमके III के अधिग्रहण के लिए 8073.17 करोड़ रुपये के संयुक्त मूल्य पर दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे। हर तीन वर्ष के बाद RSS में सरकार्यवाह चुनाव होता है और चुनावी वर्ष की सभा नागपुर में की जाती है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि किसान मजदूर महापंचायत को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। अगर किसानों ने महापंचायत के लिए की गई शर्तों को तोड़ा तो उनपर कार्रवाई की जा सकती है।
कांग्रेस सांसद एंटो एंटनी द्वारा पुलवामा हमले को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा भड़क गई है। उन्होंने कहा कि एंटनी पर राजद्रोह का आरोप लगाया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असुविधा होने पर वाहन चालक हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और उन्होंने असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम हल्की बारिश देखने को मिली। इस कारण लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं है। क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है।
लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है और ताबड़तोड़ दौरे एवं रैलियां कर रहे हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
पशुपालन और डेयरी विभाग ने सभी राज्यों को एक पत्र भेजा है, जिसमें स्थानीय निकायों से इन कुत्तों की बिक्री और प्रजनन के लिए लाइसेंस या परमिट जारी करने से परहेज करने का आग्रह किया गया है।
DRI ने “राइजिंग सन” ऑपरेशन के तहत विदेशी मूल के सोने की तस्करी में शामिल एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। DRI ने 61 kg तस्करी का सोना समेत करोड़ों रुपये और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए।